vaccine price 257
Vaccination : कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) के दौरान भारत में सबसे ज्यादा दो वैक्सीन इस्तेमाल की जा रही हैं. एक- सीरम की कोविशील्ड (Covishield) और दूसरी- भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin). चूंकि सरकारी स्तर पर चलाया जा रहा टीकाकरण (Vaccination) कार्यक्रम अब काफी हद तक पूरा हो चुका है, तो ऐसी खबरें हैं कि इन दोनों टीकों (Vaccine) को खुले बाजार में बिक्री के लिए मंजूरी दी जा सकती है.
आधिकारिक सत्रों के मुताबिक, कोविशील्ड और कोवाक्सिन को बाजार में उतारने की मंजूरी के बाद इनकी कीमत 275 रुपये प्रति डोज पर तय की जा सकती है। हालांकि, टीके की डोज पर 150 रुपये का अतिरिक्त सर्विस चार्ज भी लगाया जाएगा। यानी एक वैक्सीन डोज की कीमत खुले बाजार में 425 रुपये के करीब रहने की संभावना है।
बताया गया है कि राष्ट्रीय दवा नियामक प्राधिकरण (NPPA) को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे वैक्सीन को आम लोगों के लिए एफोर्डेबल बनाने के लिए इनकी कीमत तय करें। मौजूदा समय में निजी अस्पतालों में कोवाक्सिन की एक डोज की कीमत 1200 रुपये और कोविशील्ड की प्रति डोज 780 रुपये रखी गई है। इसमें 150 रुपये का सर्विस चार्ज भी शामिल है। दोनों ही टीकों को फिलहाल देश में आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। यानी इन्हें बाहर बाजार से खरीद कर नहीं लगवाया जा सकता और सिर्फ अस्पतालों और निर्धारित टीकाकरण केंद्रों पर ही वैक्सीन लग रही हैं।
सेंट्रल ड्रग्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की विशेषज्ञ समिति ने 19 जनवरी को दो टीकों को नियमित रूप से बाजार की मंजूरी देने की सिफारिश के रूप में काम शुरू कर दिया है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने 25 अक्टूबर को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) को एक पत्र लिखा था, जिसमे उसने कोविशील्ड वैक्सीन नियमित बाजार अनुमोदन की मांग की थी. जबकि भारत बायोटेक ने कोवैक्सिन से संबंधित नियमित बाजार प्राधिकरण के लिए पूरी जानकारी दी है, जिसमें कम्पनी ने केमिस्ट्री, क्लिनिकल और प्री-क्लिनिकल डाटा के साथ मैन्युफैक्चरिंग और कंट्रोल जैसी सभी जानकारियां पेश की हैं.
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 627 -
11/03/2024 629
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT